एमएस धोनी आईपीएल में नहीं खेलेंगे, सीएसके में मनेटर की भूमिका संभालेंगे
प्रकाशित:
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे महेंद्र सिंह धोनी अब टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि धोनी अब टीम में मनेटर के रूप में जुड़े रहेंगे।
सीएसके की ऑनर रूपा गुरुनाथ ने धोनी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह टीम के लिए केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक हस्ती हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी नींव रखी है और उनकी नेतृत्व क्षमता, विनम्रता तथा प्रतिबद्धता टीम की पहचान बनी रही है।
रूपा गुरुनाथ ने आगे बताया कि बदलाव के इस दौर में धोनी का अनुभव और विशेषज्ञता टीम के लिए बेहद मूल्यवान है। टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने और अगली पीढ़ी को तैयार करने में धोनी की भूमिका अहम होगी।
इस खबर को शेयर करें
