विदेश में पेट्रोल बेचने पर टैक्स खत्म:डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹3 बढ़कर ₹11.50 हुई; ATF पर ₹11 टैक्स
केंद्र सरकार ने विदेश में तेल बेचने पर लगने वाले टैक्स के नियम बदल दिए हैं। अब कंपनियों को विदेश में पेट्रोल बेचने पर कोई टैक्स नहीं देना होगा, जो पहले ₹2.50 प्रति लीटर लगता था। वहीं, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 3 रुपए और हवाई ईंधन (ATF) पर 50 पैसे बढ़ा दी गई है। अब कंपनियों को विदेश में डीजल बेचने पर 11.50 रुपए और जेट फ्यूल पर 11 रुपए टैक्स देना होगा।