सैमसंग ने डेटा सेंटर कारोबार में 1 अरब डॉलर निवेश किया
प्रकाशित:
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग अपनी कारोबारी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उतर रही है। कंपनी अब केवल मेमोरी चिप और इलेक्ट्रॉनिक्स की सप्लाई करने वाली भूमिका से आगे बढ़कर डेटा सेंटर निर्माण, संचालन और बिजली स्टोरेज तक की सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी में है। पिछले एक साल में सैमसंग ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिनमें डेटा सेंटर ऑपरेटर हेलिक्स डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने यूरोप की एक कूलिंग सिस्टम निर्माता कंपनी का अधिग्रहण किया है और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए ओपनएआई के साथ साझेदारी की है।
सैमसंग की इस योजना में उसके अलग-अलग कारोबारी इकाइयों की भूमिका अहम होगी। कंपनी की कंस्ट्रक्शन यूनिट डेटा सेंटर निर्माण का काम संभालेगी, जबकि आईटी सर्विस प्रदाता सैमसंग एसडीएस इनके संचालन की जिम्मेदारी लेगी। बैटरी यूनिट एनर्जी स्टोरेज सिस्टम उपलब्ध कराएगी और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मेमोरी चिप व अन्य कंपोनेंट की सप्लाई जारी रखेगी। सितंबर में निवेश के बाद कंपनी ने स्पष्ट किया था कि वह ग्लोबल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती है।
सैमसंग ग्रुप का कारोबार स्मार्टफोन और चिप से आगे बढ़कर इंश्योरेंस, सिक्योरिटी और कंस्ट्रक्शन जैसे क्षेत्रों तक फैला है, जो पहले आंतरिक जरूरतों के लिए बनाई गई थीं। अब इन इकाइयों को बाहरी ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए तैयार किया जा रहा है। विशेष रूप से सैमसंग एसडीएस, जो पहले ग्रुप की आंतरिक आईटी जरूरतों के लिए थी, अब बाहरी कंपनियों के साथ कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एंथ्रोपिक और ओपनएआई के साथ शुरुआती स्तर की बातचीत कर रही है ताकि उन्हें अपने डेटा सेंटर का ग्राहक बनाया जा सके।
विश्लेषकों का अनुमान है कि सैमसंग एसडीएस का सालाना डेटा सेंटर रेवेन्यू 2031 तक बढ़कर 6.6 ट्रिलियन कोरियाई वॉन, यानी करीब 4.9 अरब डॉलर, हो सकता है, जो मौजूदा स्तर से लगभग छह गुना ज्यादा होगा। इस रणनीति का हिस्सा ओपनएआई के साथ सहयोग भी है। पिछले साल दोनों कंपनियों ने ओपनएआई के स्टारगेट डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए एडवांस्ड मेमोरी चिप की सप्लाई पर सहमति बनी थी, जिसमें सैमसंग एसडीएस को डेटा सेंटर की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट और संचालन में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस खबर को शेयर करें
संबंधित खबरें
भारत ने अमेरिका के नेतृत्व में AI सप्लाई चेन सुरक्षा के लिए सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए
भारत सहित दस देशों ने अमेरिका के नेतृत्व में AI सप्लाई चेन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा हेतु सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिससे वाशिंगटन‑बीजिंग तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच सहयोग गहरा होगा।
एपल ने एआई‑आधारित हेल्थ स्टडी एप लॉन्च किया, दो लाख अमेरिकी उपयोगकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य
एपल ने ओपनएविडेंस के साथ मिलकर एक एआई हेल्थ एप लॉन्च किया, जिसमें उपयोगकर्ता क्लीनिकल डेटा पर आधारित उत्तर पा सकते हैं। 21 वर्ष से ऊपर के 2 लाख अमेरिकियों को 12 महीने से अधिक अवधि में शामिल किया जाएगा, जबकि डेटा को गुमनाम कर थर्ड‑पार्टी क्लाउड पर नहीं भेजा जाएगा।
