मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा
मोरक्को ने FIFA पुरुष रैंकिंग में पहली बार अरब देशों को शीर्ष पाँच में पहुंचायास्पेन के कैनरी द्वीपों में एक दिन में लगभग 1,500 प्रवासी पहुँचेस्पेन के कैनरी द्वीपों में दो दिन में 2,200 प्रवासियों का आगमनवेल्लोर के लैंग बाज़ार रोड पर अनधिकृत पार्किंग से पादचारी सुरक्षा खतरे मेंआकाशवाणी ने 90‑वर्षीय जश्न में ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम से युवा संगीत कलाकारों को राष्ट्रीय मंच दियाराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में नई पक्षी प्रजाति दर्जबांग्लादेश के जल विशेषज्ञ ने गंगा जल संधि के अस्थायी नवीनीकरण की अपील कीकेंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी में देरी से तेलंगाना के कई जल परियोजनाओं में बाधाब्रिंदा करत ने मोदी सरकार पर कृषि क्षेत्र को कॉर्पोरेट सौंपने का आरोप लगायाकर्नाटक सार्वजनिक सेवा आयोग की परीक्षा धावड़ में सुचारू रूप से सम्पन्नगाज़ा में 70 फ़िलिस्तीनी मृतकों का सामूहिक दफ़न आयोजितबजप नेता की बहन को कल्याण बोर्ड पर अस्थायी नियुक्ति पर पल्लक्कड़ कांग्रेस में विवाद
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व के शुभारंभ पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

दैनिक आयाम न्यूज़ डेस्क

प्रकाशित:

WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके कामना की कि सभी को छठी मइया का आशीर्वाद मिले। प्रधानमंत्री ने आज के दिन 'नहाय-खाय' पर सभी व्रतियों को अपना नमन भी किया।

देशभर में आज से महापर्व छठ शुरू हो रहा है। इस पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का यह महापर्व नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने इसे समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक बताया और सभी व्रतियों को सादर नमन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान 'नहाय-खाय' पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भी भव्य होगा। इस अवसर पर मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव और सुविधा के साथ पूजा कर सकें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने प्रार्थना की कि छठी मैया व भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी लोक आस्था, पवित्रता व सूर्योपासना के महापर्व 'छठ पूजा' के प्रथम अनुष्ठान 'नहाय-खाय' की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp

स्पेन के कैनरी द्वीपों में दो दिन में 2,200 प्रवासियों का आगमन

स्पेन के कैनरी द्वीपों में पिछले दो दिनों में लगभग 2,200 प्रवासी नावों से पहुंचे। इनमें से 1,324 लोगों की 14 नावों से बचाई गई, जिनमें अधिकांश एल हीरो द्वीप पर उतारे गए। यह आंकड़ा 2020 के रिकॉर्ड के करीब है।

दैनिक आयाम न्यूज़ डेस्क

वेल्लोर के लैंग बाज़ार रोड पर अनधिकृत पार्किंग से पादचारी सुरक्षा खतरे में

वेल्लोर के लैंग बाज़ार रोड पर ट्रकों और कारों की अतिक्रमण से फुटपाथ संकुचित हो गया, जिससे महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की चलने की सुरक्षा प्रभावित हुई; नगर निगम ने सुबह 8 बजे से पहले डिलीवरी सीमित करने और सभी वाहनों को पार्किंग से रोकने का आदेश दिया, पर व्यापारी विरोध में शटर बंद कर देते हैं।

दैनिक आयाम न्यूज़ डेस्क

आकाशवाणी ने 90‑वर्षीय जश्न में ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम से युवा संगीत कलाकारों को राष्ट्रीय मंच दिया

आकाशवाणी ने 17 से 30 नवंबर 2026 तक देश‑व्यापी 26 कार्यक्रमों के माध्यम से 30 वर्ष से कम आयु के युवा संगीत कलाकारों को मंच प्रदान किया, जो 90‑वर्षीय जश्न के अंतर्गत ‘एआईआर उभरते सितारे’ सीज़न‑1 के रूप में आयोजित हुआ।

दैनिक आयाम न्यूज़ डेस्क

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में नई पक्षी प्रजाति दर्ज

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आयोजित 21वें संडे बर्ड वॉक में 42 प्रजातियों के 600 से अधिक पक्षी दर्ज किए गए। इस अवसर पर नॉर्दर्न शॉवेलर प्रजाति की पहली बार पहचान हुई, जिससे जैव विविधता दस्तावेजीकरण में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

दैनिक आयाम न्यूज़ डेस्क